Free online kundli

उत्सव और त्यौहार 2026

उत्सव और त्यौहार 2026 मानवी जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. धार्मिक और परंपरा टिकने के लिए उत्सव और त्यौहार महत्वपूर्ण माने जाते है. उत्सव और त्यौहार मानवी जीवन को दुःख से उभरने के लिए मदत करते है. हिन्दू सभ्यता में प्रत्येक उत्सव या त्यौहार में एक सामाजिक सन्देश होता है. यह संदेश मानव समाज को एकता से जीने के लिए प्रेरित करता है. समाज को एक होने से बहोत से समस्योंका समाधान आसानी से निकल सकता है.

सन 1893 में थोर स्वातंत्र्य सेनानी लोकमान्य तिलक ने सार्वजिनक गणेश उत्सव का आयोजन किया था. अंग्रेजों के विरुद्ध समाज को एक करने के लिए, उन्होंने गणेश उत्सव की स्थापना की. इसलिए स्वातंत्र्य सेनानी लोकमान्य तिलकने यह सिद्ध किया, की उत्सव और त्यौहार सामाजिक एकी को मजबूत करने के लिए होते है.

भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग सामाजिक परंपराओं नुसार त्यौहार और छोटे बड़े उत्सव मनाये जाते है. यहाँ कोई भी उत्सव मनाने के लिए सभी तरह की आजादी है. भारत में मनाये जाने वाले ज्यादातर उत्सव धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है. प्रत्येक उत्सव के पीछे कोई ना कोई कहानी या संदेश होता है. इस पेज पर भारत के प्रमुख उत्सव, त्यौहार के बारे में जानकारी मिलती है. उत्सव और त्यौहार के पीछे के सन्देश, उद्देश्य, तिथि, पूजा इसके बारे में यहाँ विस्तृत जानकारी मिलेगी.

Share with your friends:

Astrology Tool

Related Post