cancer

कर्क साप्ताहिक राशिफल, 22 नवंबर - 28 नवंबर

कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 नवंबर - 28 नवंबर

कर्क साप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका सप्ताह ? कर्क राशि की प्रेम, स्वास्थ्य, सम्पत्ति, नौकरी और व्यापर से सम्बंधित कर्क साप्ताहिक राशिफल.

अपने आप पर भरोसा रखें क्योंकि आपका सामना किसी मतभेद या विवाद से हो सकता है। कूटनीति के साथ एक रचनात्मक समाधान तक पहुंचा जा सकता है। आप अभी रचनात्मक विचारों से भरे हुए हैं। इन्हे दूसरे लोगों के साथ शेयर करें लेकिन इस बारे में अवश्य जान लें कि कार्यस्थल पर कौन आपके साथ है और कौन नहीं। एक कोर्स में शामिल हो कर नए कौशल सीखना या सुधारना भी एक स्मार्ट मूव है। किसी खास के साथ रोमांस के लिए भी समय निकालें। कड़ी मेहनत के बीच भी खुद के मनोरंजन और सैर-सपाटे की भी संभावना है।

इस सप्ताह आप अपने विचारों पर गर्व करेंगे और उन्हें दूसरों के साथ शेयर करने में आपको आसानी होगी। आपकी सोच सामान्य से अधिक रचनात्मक है। इस समय आप ऐसे खेलों में दिलचस्पी रखेंगे जिसमे दिमाग का प्रयोग होता है। आपके दोस्त और आपका जीवनसाथी भी आपकी सराहना करेंगे। आपका अद्वितीय दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे।

कर्क राशि करियर राशिफल

इस हफ्ते आप राजनीतिक विवादों से दूर रहें। कड़ी मेहनत और अपनी रोज़ाना की दिनचर्या का बिना किसी रुकावट पालन करने से आप अपने जीवन में विकास कर सकते हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने, नए कौशल को प्राप्त करने या मौजूदा को निखारने के लिए आप शिक्षा में निवेश कर सकते हैं। व्यावसायिक समस्या या चिंता के लिए आप किसी रचनात्मक समाधान की तलाश कर सकते हैं जो आपको अभी परेशान कर रही है। कुछ कनेक्शन का अंत हो सकता है। इसको लेकर आपका निराश होना स्वभाविक है, बाकी इस बात का ध्यान रखें कि नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं।इस सप्ताह आप लोगों से अधिक मिलना और बातचीत करना चाहेंगे। अभी आपको कुछ ऐसे सुझाव भी मिल सकते हैं जिनसे आपको ठेस पहुंचें, किंतु निराश न हों। हो सकता है कि आपकी बातें भी किसी को बुरी लगें। सफलता का नुस्खा यही है कि आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें।

कर्क राशि प्रेम संबंध राशिफल

उन चिंताओं से अभी ब्रेक लें जो आप पर हावी हो रही हैं और अच्छे मनोरंजन का मज़ा लें। इस समय आप रोमांटिक मूड में हैं, इसलिए अपनी रचनात्मक साइड दिखाने के लिए तैयार रहें। अपने रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करें और सामाजिक सर्किल से ब्रेक लेकर अपने पार्टनर पर अधिक ध्यान दें। कानूनी मामले या अन्य बाधाएं आपको कुछ खास मीटिंग्स और निर्णय के लिए प्रेरित कर सकती हैं। कुछ कनेक्शन अभी समाप्त होने के कगार पर हैं। अगर आप इसे डिप्लोमेटिक वार्तालाप से नहीं बचा सकते, तो अभी उसे जाने दें। कुछ नए अवसर निश्चित रूप से आपका इंतजार कर रहे हैं।इस समय आपके आसपास एक शक्तिशाली और रचनात्मक दिव्य शक्ति है जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। आपकी भावनाएं और रोमांटिक कल्पनाएं आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मानसिक रूप से आप अभी शीर्ष पर हैं। सबके ध्यान का केंद्र बनें और आपको वो भी ज़रूर नोटिस करेगा जिसे आप दिलोजान से चाहते हैं। अपने और अपने साथी के बीच की केमिस्ट्री को महसूस करें। अगर आप किसी के प्रति आकर्षित हैं तो उन्हें अपने पास आने दें। अगर आप प्रतिबद्धता को लेकर परेशान हैं तो, अपना सब कुछ अपने साथी को दे कर देखें, दुनिया आपको जन्नत लगेगी।

Share with your friends:

Astrology Tool

Related Post