leo

सिंह साप्ताहिक राशिफल, 11 अक्टूबर - 17 अक्टूबर

सिंह साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर - 17 अक्टूबर

सिंह साप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका सप्ताह ? सिंह राशि की प्रेम, स्वास्थ्य, सम्पत्ति, नौकरी और व्यापर से सम्बंधित सिंह साप्ताहिक राशिफल.

बुरे दिनों के लिए बचाये धन को खर्च करना इस सप्ताह ज़रूरी हो सकता है। घर व ऑफ़िस में मरम्मत और सहयोगी, ग्राहक और क्लाइंट धन की मांग करेंगे। रिश्तों में विशेष रूप से अपने साथी या पार्टनर पर ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। यह समय एक बड़ा निर्णय लेने का भी हो सकता है, जो शायद विवाह या बड़े गठबंधन से जुड़ा हो। बिज़नेस में, स्पष्ट रूप से बातचीत या अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए बैठकें ज़रूरी हैं। काम या घर पर विपक्ष की अपेक्षा करें लेकिन मामूली असफलताओं के कारण आगे आने वाले आशा-जनक मौक़ों को न गवाएं।

यह पर्यावरण और लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक आदर्श समय है। आपका दिमाग अक्सर विचलित होता रहता है, खासकर जब परिस्थितियों के अनुसार आपको किसी खास कार्य या प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करना होता है। इस समय कोई यात्रा, कुछ सीखना या लोगों से सम्पर्क करना आपके ध्यान को अधिक आकर्षित करेंगे। आपको चुनौतियों से निपटने में आनंद मिलता हैं। लोगों से बात करना, लिखना और पढ़ना तनाव को दूर करने का अच्छा तरीका हैं इसके साथ ही इन तरीकों से आप अपने परिवार के करीब आएंगे और आपको वित्तीय और व्यावसायिक लेन-देन में भी मदद मिलेगी ।

सिंह राशि करियर राशिफल

यह समय किसी महत्वपूर्ण बिक्री या ख़रीददारी को अंतिम रूप देने का है। अपने पार्टनर के साथ विचारशील बातचीत के बाद ही किसी अनुबंध या क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करें। अभी एक छोटी यात्रा आपके लिए स्वास्थ्यप्रद हो सकती है और यह आपको नयी संभावनाएं प्रदान करेंगी। नज़रिये के बदलाव का आप सही उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको ऑफ़िस की राजनीति और तनाव से दूर होने का मौका मिलेगा। इस हफ्ते एक बैठक या प्रदर्शन अपने दिमाग के विचारों को दर्शाने का सबसे आदर्श स्थान है।अपने परिवेश को जानने के लिए यह समय आदर्श है; आसपास के लोग भी आपके पक्ष में हैं। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाते रहें क्योंकि एक ही काम करने से आप विचलित हो सकते हैं। आप इस अवधि में विशेष रूप से जिज्ञासु महसूस कर रहे हैं, लेकिन अपने सहयोगियों को अपने प्रश्नों से परेशान न करें। कुछ लोग इस समय अधिक काम, फ़ोन कॉल्स या अन्य कारणों से घबराहट महसूस कर सकते हैं। अगर आप परेशान या अचंभित हैं, दूसरों के साथ बात करके या लिखकर अपने तनाव को नियंत्रित करें। इससे कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी और पारिवारिक जीवन भी सुखद होगा।

सिंह राशि प्रेम संबंध राशिफल

अभी समय है कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का जो शायद आपके भविष्य के रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। अगर आप विवाहित नहीं हैं तो यह समय शादी के बंधन में बंधने का है। बातचीत की लाइन को खुला रखना सुनिश्चित करें ताकि आप दोनों उन लोगों सम्पर्क में रहें जिन्हे आप चाहते हैं। पार्टनर के साथ बातचीत के लिए वक्त निकालें और अपने विचारों को एक प्रेम पत्र में लिखना न भूले। अपने पुराने मित्रों और सहयोगियों के साथ बातचीत करने और उन्हें और भी अच्छे से जानने के लिए इन लम्हों का पूरा प्रयोग करें।इस हफ्ते आप बौद्धिक रूप उदास महसूस कर सकते हैं। अभी आप किसी भी महत्वपूर्ण चीज़ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं जैसे कोई खास काम पर या आपका पार्टनर। काम के साथ निजी जीवन में संतुलन बनाये रखें और अपने जीवन के खास लोगों को न भूलें। इस समय चाहे आप चिंतित महसूस करें या आपको काम करने में आपको समस्या हो या किसी अच्छी चुनौती का सामना करना हो, इनमे आपको दूसरों की सहायता की मदद पड़ सकती है। ऐसे में मदद मांगने से न हिचकिचाएं। वास्तव में, ऐसा करना आपके हक़ में ही साबित होगा।

Share with your friends:

Astrology Tool

Related Post