कन्या साप्ताहिक राशिफल, 04 अक्टूबर - 10 अक्टूबर
कन्या साप्ताहिक राशिफल 04 अक्टूबर - 10 अक्टूबर
कन्या साप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका सप्ताह ? कन्या राशि की प्रेम, स्वास्थ्य, सम्पत्ति, नौकरी और व्यापर से सम्बंधित कन्या साप्ताहिक राशिफल.यह समय है किसी खास मुद्दे जो शायद परिवार से सम्बन्धित है,के बारे में बात करने का। माँ के समान कोई स्त्री आज किसी परेशानी से गुज़र रही हैं और आपसे मदद चाहती हैं। यात्रा के लिए यह समय शुभ है। ऐसी यात्रा की योजना बनाए जो आपके जीवन को एक नया दृष्टिकोण दें और आपको नई आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि से जोड़ सके। बीमारी से बचने के लिए खान-पान के प्रति सचेत रहें और सही भोजन चुने। अपनी शिक्षा में निवेश करें व आपने कौशल को निखारें और कुछ नया सीखें। ऐसा निर्णय आपको अपने चुने हुए करियर में लम्बे समय तक मदद करेगा।
भौतिक लाभ के लिए यह अनुकूल समय है जिसमे आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी योजनाबद्ध परियोजनाएं भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। विवादों से बचें, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और घर में भी किसी से कोई बहस न करें। आपके ग्रह यह बता रहे हैं कि सावधानी के बाद भी किसी नजदीकी से विवाद की संभावना है। लाभ, प्रसिद्धि और पहचान तीनों बहुत जल्द ही आपको मिलने वाले हैं ऐसे में शांत रहकर लड़ाई झगडे से दूर रहें। कभी कभी बोलने से चुप रहना बेहतर होता है।
कन्या राशि करियर राशिफल
यह समय अपनी शिक्षा में निवेश करने के लिए बेहद शुभ है। किसी उच्च शिक्षा के कोर्स में खुद को नामाँकित करें या अच्छे शिक्षक या सलाहकार की तलाश करें। अभी आप स्वयं के लिए कुछ योजनाएं बना रहे हैं, ऐसे में आर्थिक और बैंकिंग पेशेवर आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह करियर परिवर्तन की भी संभावना है। अगर आप नए मौक़ों के लिए तैयार हैं और खुद को किसी नए कार्य में व्यस्त करना चाहते हैं। विदेशी यात्रा के भी नए मार्ग खुलेंगे लेकिन कुछ कठिनाइयों के लिए तैयार रहें क्योंकि अभी आप मुश्किल में पड़े दोस्तों और पड़ोसियों की मदद करेंगे।कोई सुखद समाचार आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। आप अपने सिद्धांतों और कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और आपको पूरा विश्वास है कि इसे कोई भी बदल नहीं सकता। आप इस समय अधिक उमीदें कर रहे हैं और आने वाले समय में आपकी यह सारी उम्मीदें पूरी होंगी। अपने रवैये को सकारात्मक रखें और अनावश्यक चर्चाओं व झगड़े से दूर रहें। इससे आपके द्वारा की गयी कड़ी मेहनत को नुकसान पहुँच सकता है और आपकी प्रतिष्ठा खराब हो सकती है।कन्या राशि प्रेम संबंध राशिफल
अभी आपकी लंबी दूरी की यात्रा की योजनाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता के समान किसी व्यक्ति या सलाहकार को आपके समर्थन या सहायता की आवश्यकता होगी। अपने कपड़ों या गहनों का दिखावा आप पर भारी पड़ सकता है। इसकी बजाय अपने प्रियतम के साथ साधारण सुख का आनंद लें जैसे भोजन, एक शो या अकेले में कुछ रोमांटिक समय बिताना। इस चरण में क़ानूनी मामलों को सुलझाने की ज़रूरत है। अपने आध्यात्मिक पक्ष के संपर्क में रहना आपके संबंधों और आपके दैनिक जीवन को अधिक समृद्ध बनाएगा।यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है। आपका जुनून, कामुकता, विश्वास, नैतिक मूल्य और हर भावनात्मक पहलू आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आप इन फायदों का मज़ा ले सकते हैं। हो सकता है कि इस समय आप और आपका साथी अंतरंग रिश्तों के लिए तैयार न हों, किंतु अभी इस रिश्ते के चार्म को लम्बे समय तक बनाये रखना अधिक ज़रूरी है। आत्मविश्वासी और विनम्र बने रहें और इससे आप अधिक लोकप्रिय बनेंगे। आपको मिलने वाले फायदे आपको शीर्ष पर पहुंचा सकते हैं, ऐसे में आप अपने आपको सबसे अलग पाएंगे।
Share with your friends:
Astrology Tool
Related Post