वृषभ साप्ताहिक राशिफल, 22 नवंबर - 28 नवंबर
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 22 नवंबर - 28 नवंबर
वृषभ साप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका सप्ताह ? वृषभ राशि की प्रेम, स्वास्थ्य, सम्पत्ति, नौकरी और व्यापर से सम्बंधित वृषभ साप्ताहिक राशिफल.अपने साथी या किसी क़रीबी के साथ एक बैठक अभी बेहद ज़रूरी है। धन या स्वास्थ्य की परेशानियों को भी शेयर करना आवश्यक है। अभी दृश्यों या वातावरण में बदलाव आपको उत्साहित कर रहा है लेकिन यात्रा की समस्याओं के लिए भी तैयार रहें। किसी क़ानूनी मामले या अन्य समस्या के कारण आपको एकदम अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। रिस्की व्यापार या बुराईयों से दूर रहें और अच्छे से निवेश करें। शोध करें, विशेषज्ञों से बात करें या आध्यात्मिक ज्ञान ग्रहण करें। किसी उद्देश्यपूर्ण मिशन में शामिल होकर वो दुःख या तनाव जिसे आप महसूस कर रहे हैं वो दूर होगा।
आप इस समय हर मुद्दे के फायदे और नुकसान के बारे में सोचेंगे और उसके बाद ही निर्णय लेंगे। अभी अनिश्चितता की संभावना है क्योंकि आपका दृष्टिकोण सबसे अलग है। आप लोगो से बातचीत करने के इच्छुक हैं क्योंकि दूसरों के साथ बातचीत से आपके विचार स्पष्ट हो सकते हैं। अपने साथी या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी यह चरण अच्छा है। दूसरों को सलाह देने के लिए आपके शब्दों की शक्ति का प्रयोग करें। इस समय, खुद को यह याद दिलाएं कि अकेला व्यक्ति खेल जीत सकता है, लेकिन टीमवर्क और बुद्धिमता से चैंपियनशिप जीती जा सकती है।
वृषभ राशि करियर राशिफल
इस सप्ताह बड़े पैमाने की ख़रीददारी या एक बड़े व्यापारिक सौदे की संभावना है। पार्टनर या क़रीबी साथी के साथ अपनी योजनाओं के बारे में बात करें। यह समय अपने एक रिश्ते को अगले चरण में ले जाने और किसी कनेक्शन को आधिकारिक बनाने का है। स्थान में परिवर्तन या स्थानांतरण भी हो सकता है। इससे आपको नया दृष्टिकोण प्राप्त होगा और अपने सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। कलह से दूर रहने की कोशिश करें और ऑफ़िस की राजनीति और गपशप से दूर रहें।इस हफ्ते आप दूसरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समान्य से अधिक विचारशील होंगे। प्रियजनों से मदद पाने की आपकी इच्छा आपको सहयोग पाने के लिए प्रेरित करेगी। कोई PR का काम या परामर्श, वार्ता या मध्यस्थता भी आपके भविष्य में हैं और आपको इन कार्यों को खुशी से करना चाहिए। आप दूसरों को अच्छी सलाह देने के लिए शब्दों की शक्ति का उपयोग कर सकते हैं, या उन लोगों के साथ शांतिपूर्वक संबंध बना सकते हैं जो आपको परेशान करते हैं। याद रखें, अकेला व्यक्ति खेल जीत सकता है लेकिन टीम वर्क और समझदारी से चैंपियनशिप जीती जा सकती हैं।वृषभ राशि प्रेम संबंध राशिफल
आपके पति या साथी के पास एक ऐसा रहस्य है, जो वो आपसे शेयर करना चाहता है, यह उनके अतीत से जुड़ा हुआ हो सकता है। उनके भय या अकेलेपन के बारे में सुनने के लिए समय निकालें। इस अनुभव से आपका सम्बन्ध अधिक मजबूत होगा। इस सप्ताह बैठकों में आपका ज्यादा समय बीतेगा क्योंकि आपके लिए क़ानूनी मामले या अनुबंध साइन करना ज़रूरी है। आपको परिवार की मदद करने और मतभेद दूर करने के लिए भी बुलाया जा सकता है। स्थान में बदलाव आपके और किसी खास व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए नयी संभावनाओं के लिए घर से बाहर कुछ समय बिताए।यह सप्ताह कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पक्षों के बारे में जान लें। अपने करीबी, प्रेमी या दोस्त से खुल कर दिल की बात करें। आपकी यह बातचीत आपको वो निर्णय लेने में भी मदद करेगी जिसमे आपको परेशानी हो रही है। अगर आप अभी भी अपने अतीत में जी रहे हैं तो आज के सम्बन्ध कैसे निभा पाएंगे?
Share with your friends:
Astrology Tool
Related Post